ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

सोनिया के ‘राजधर्म’ बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- लोगों को भड़काना बंद करे कांग्रेस

नई दिल्लीः दिल्ली धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और साथ राजनीतिक दलों की बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम न करे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमें राजधर्म न सिखाए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि  सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में भड़काऊ बयान दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को लेकर पार्टी का एक स्टैंड रहा है।

अशोक गहलोत, शिवराज पाटिल ने भी तब इसकी मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपने इस मुद्दे को उठाया था लेकिन इसेे पूरा हमने किया है। प्रसाद ने कहा कि आपकी ही सरकार थी जिसने 2010 में NPR का नोटिफिकेशन जारी किया, अगर आप करें तो ठीक लेकिन हम करें तो आप लोगों को भड़काना शुरू कर देते हैं। रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बच्चों को भड़काया जा रहा है, शांति बहाली की अपील की जगह कांग्रेस इस मामले पर राजनीति कर रही है।

बता दें कि गुरुवार को सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस शिष्टमंडल ने  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी और इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी और केंद्र सरकार को उसका राजधर्म याद दिलाने को कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button