ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर दीपक सक्सेना बोले-शासन ने कोई गोदाम नहीं किए ब्लैक लिस्ट

 जबलपुर। जबलपुर के नवागत कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने शाम लगभग साढ़े छह बजे कलेक्टर की कुर्सी संभाली। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है। प्राथमिकता तय करने का काम सरकार का है। मुझे सभी काम पूरी ईमानदारी से करना है।

जिले में सही तरीके से धान उपार्जन हो रहा है

कलेक्‍टर ने जिले में धान उपार्जन को लेकर चल रहे माहौल पर कहा कि जिले में सही तरीके से धान उपार्जन हो रहा है। 7 से 8 प्रतिशत ही दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्द ही दूरकर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के ब्लैक लिस्ट वेयरहाउस द्वारा धान रखने के सवाल पर कहा कि अभी तक राज्य सरकार ने किसी भी वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। अभी हम जांच करेंगे कि जितने गोदाम में कितनी मात्रा में धान रखी है और इस धान को किस तरह से व्यवस्थित और सुरक्षित रखा जा सकता है।

वर्षा से धान बचाना जरूरी

जिला स्तर पर टीम बनाई जाएंगी, जो जिले के वेयरहाउस में जाकर यह देखेंगे कि वहां कितनी धान रखी है। उसमें कितनी धान गुणवत्ता वाली है। इसे खरीदने की तैयारी और योजना का काम होगा। इसके बाद खरीदी जाने वाली धान को सूखाकर गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा।

दोनों की ही मौखिक सहमति रही है

कलेक्टर ने कहा कि वेयरहाउस में जो माल रखा गया, वह किसानों और वेयरहाउस ने ही रखा है। इसमें दोनों की ही मौखिक सहमति रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि धान वर्षा में किसी तरह से खराब न हो। जिन वेयरहाउस में पहले से धान रखी है, उसकी जांच की जा रही है। जहां तक और धान रखने की बात है तो अभी यह जांच का विषय है।

Related Articles

Back to top button