ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
उत्तरप्रदेश

संभल हिंसा के लिए पुलिस जिम्मेदार, लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से यहां के उपचुनाव नें बूथ कैप्चरिंग का काम किया गया. उन्होंने कहा कि यूपी में संभल हिंसा के जिम्मेदार शासन और प्रशासन हैं. सम्भल की घटना चुनाव परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद हुई, ये घटना सरकार की नीति और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. संविधान दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि हर दिन संविधान दिवस मनाया जाना चाहिए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन किया जाना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं चाहते हैं कि देश संविधान के मुताबिक, चलाया जाए.

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव सरकार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों पर प्रशासन की तरफ से फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं और लोगों को परेशान किया जा रहा है. सपा के सांसद पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि हिंसा वाले दिन वो मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सांसद घटना वाले दिन किसी काम से बैंग्लुरु गए हुए थे.

संभल में लोगों को कर रहे हैं प्रताड़ित

मीडिया के सवाल पूछे जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि संभल हिंसा का जिम्मेदार प्रशासन है. प्रशासन की तरफ से यूपी में लोगों पर गलत तरीके से मुकदमा किया जा रहा है. इलाके के तकरीबन 800 लोगों पर फर्जी केस दर्ज कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लोगों को परेशान करने के लिए एक संगठन बनाया है और उसी के मुताबिक वो लगातार काम कर रहा है.

संभल में हुई हिंसा का जिम्मेदार भी प्रशासन ही है. संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के लिए जब दोबारा टीम पहुंची तो उसी समय हिंसा भड़क उठी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button