ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
उत्तरप्रदेश

नोएडा की सोसाइटी में पूर्व IAS अफसर की बेटी ने किया सुसाइड, 29वीं मंजिल से लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन इंपिरियल कोर्ट सोसाइटी में एक पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने बिल्डिंग के 29वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का नाम रिधा मुस्तफा है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, रिधा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. रविवार को उसने अपनी सोसाइटी के फ्लैट की 29वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना रविवार की है.

युवती के पिता 1995 बैच के IAS अफसर

रिधा के पिता 1995 बैच के एक आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने इसी वर्ष जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी. अपने करियर के दौरान वे उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आईएएस अधिकारियों में शामिल रहे. मायावती सरकार के दौरान राजा भैया के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण वे काफी सुर्खियों में आए थे.

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि, ये नहीं पता चल पाया है कि रिधा किस बात को लेकर तनाव में थी. रिधा के परिवार और उनके करीबियों से बातचीत कर पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सोसाइटी के लोगों से भी बात की गई है. पोस्टमार्टम कराकर युवती के शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा. घटना के संबंध में परिवार से बात की गई है.

Related Articles

Back to top button