ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में फेसवॉश से रूखी हो जाती है स्किन तो इन चीजों से धोएं चेहरा

सर्दी के दिनों में त्वचा शुष्क हवाओं की वजह से रूखी होने लगती है और कुछ लोगों को पहले से ही ड्राई स्किन की समस्या होती है. ऐसे में फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद काफी रूखा दिखाई देने लगता है. ऐसे में कुछ नेचुरल चीजों से आप चेहरा धो सकते हैं. इससे चेहरे पर रूखापन होने की समस्या से तो बचा ही जा सकता है. इसके अलावा कई स्किन प्रॉब्लम (टैनिंग, पिंपल्स, अनईवन स्किन टोन और डल चेहरा) भी दूर होती हैं. आप भी उन लोगों में से हैं जिनका चेहरा किसी भी फेस वॉश से धो लिया जाए तो स्किन रूखी दिखाई देने ही लगती है. जान लें कि इसके अलावा किन नेचुरल चीजों से चेहरा साफ किया जा सकता है.

ड्राईनेस बढ़ने की वजह से त्वचा काफी खिंची-खिंची महसूस होने लगती है, इसके अलावा जरा सा खुजलाते ही स्क्रेच बनने का डर भी रहता है. वहीं चेहरा काफी डल दिखाई देता है. तो चलिए जान लेते हैं कि आप स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने और रूखेपन से लड़ने के लिए किन चीजों से फेस वॉश कर सकते हैं.

बेसन दूध और गुलाबजल

दूध में क्लींजिंग गुण होते हैं तो वहीं बेसन डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने का काम करता है, वहीं दूध और गुलाब जल चेहरे में नमी भी बनाए रखने का काम करते हैं. फुल क्रीम मिल्क में थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे अपने चेहरे पर 5 मिनट रखें और मसाज करके चेहरा धो लें.

बेसन और दही

बेसन और दही भी बढ़िया फेस वॉश का काम कर सकते हैं. दोनों ही इनग्रेडिएंट में स्किन को क्लीन करने के गुण हैं तो वहीं दही त्वचा को नमी भी देगा और ड्राईनेस को कम करेगा. इसके लिए दही और बेसन को साथ में मिला लें, चाहे तो चुटकी भर हल्दी भी मिलाई जा सकती है, लेकिन ज्यादा हल्दी न मिलाएं, नहीं तो त्वचा पीली नजर आ सकती है. इन इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए दो मिनट लगाकर रखें और फिर पानी से चेहरा धो लें.

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहती है, लेकिन सिर्फ इसे लगाने से त्वचा ड्राई हो सकती है. एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर लगाएं. जहां मुल्तानी मिट्टी फेस वॉश का काम करेगी तो वहीं एलोवेरा आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा और नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी. मुल्तानी मिट्टी के आधा चम्मच पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए स्किन को क्लीन करें, फिर सादा पानी से चेहरा धो लें.

Related Articles

Back to top button