ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
व्यापार

जानिए क्यों Adani Cement के बड़े अधिग्रहण के बाद सीमेंट सेक्टर के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी?

Cement Shares Price Today: अडानी सीमेंट द्वारा एसीसी और अंबुजा सीमेंट में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदने के ऐलान के बाद एसीसी 4.95% अंबुजा सीमेंट 2.20 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

Cement Shares Price Today: अडानी समूह ( Adani Group) चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की अडानी सीमेंट्स ( Adani Cements) द्वारा होल्सिम इंडिया की भारतीय सीमेंट कंपनियों एसीसी ( ACC) और अंबुजा सीमेंट्स ( ch ) में 10.5 अरब डॉलर यानि 82,000 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खऱीदने का फैसला लिया है. इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज में सीमेंट्स स्टॉक्स में शानदार तेजी देखी जा रही है. सभी सीमेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी है.

सीमेंट शेयरों में शानदार तेजीअडानी सीमेंट द्वारा एसीसी और अंबुजा सीमेंट में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदने के ऐलान के बाद एसीसी का शेयर 4.95 फीसदी की तेजी के साथ 2218 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. तो अंबुजा सीमेंट 2.20 फीसदी की तेजी के साथ 366.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस बड़े अधिग्रहण डील के बाद दूसरे सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी है. Heidelberg Cement 3.65 फीसदी की तेजी के साथ 191.70 रुपये पर, इंडिया सीमेंट्स 6.82 फीसदी की तेजी के साथ 180 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. मंगलम सीमेंट 2.24 फीसदी की तेजी के साथ 303.95 रुपये, JK Laxmi Cement 1.49 फीसदी की तेजी के साथ और बिरला कॉरपोरेशन का शेयर 2.78 फीसदी  की तेजी के साथ 978 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

अल्ट्राटेक के पिछड़ने के बाद शेयर में गिरावटहालांकि होल्सिम के सीमेंट्स एसेट्स के खरीदारी में पिछड़ने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 2.15 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. Shree Cement 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 21,886 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

सीमेंट सेक्टर में बढ़ी हलचलअडानी सीमेंट्स ( Adani Cements) होल्सिम इंडिया की भारतीय सीमेंट कंपनियों के अधिग्रहण करने के बाद बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट्स कंपनी बन जाएगी. एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स की कुल उत्पादन क्षमता सलाना 66 मिलियन टन है.  के अधिग्रहण करने के बाद बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट्स कंपनी बन जाएगी. आदित्य बिरला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादन करने वाली कंपनी है जिसकी उत्पादन क्षमता सलाना 120 मिलियन टन है.

Related Articles

Back to top button