ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

कपिल देव बोले- इन खिलाड़ियों को नहीं खेलना चाहिए IPL, देश का करते हैं प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साल 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले महान कप्तान कपिल देव ने कहा है कि कुछ खिलाड़ियों को आइपीएल से आराम भी ले लेना चाहिए। कपिल देव ने ऐसा इसलिए कहा है कि क्योंकि भारतीय टीम इस समय लगातार और सबसे ज्यादा क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में इंसान को थकान होती है। इसलिए देश की टीम का प्रतिनिधित्व करने के बारे में सोचना चाहिए और आइपीएल छोड़ देना चाहिए।

गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कपिल देव कहा कि वे खिलाड़ी जो नियमित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं और अगर उन्हें लगता है कि उनके लिए इंटरनेशनल कैलेंडर बहुत बिजी है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी खिलाड़ी को लगता है कि मैं थक गया हूं तो आइपीएल मत खेलो। आप आइपीएल में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। अगप आप थक गए हैं तो आप आइपीएल के कुछ मैचों से नहीं, बल्कि हमेशा ब्रेक ले सकते हैं। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर आपके अंदर इस तरह की अलग भावना होनी चाहिए।”

देश के लिए खेलना बड़ी बात

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर का मानना है कि जब कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए क्रिकेट खेल रहा है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है। इस कारण से इस चीज से इससे समझौता नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने में बहुत अधिक ऊर्जा लगाते हैं। हालांकि, कपिल देव ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ी थके हुए नज़र आए।

कपिल देव ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि टीवी देखना और फिर बयान देना मेरे लिए बहुत मुश्किल और अनुचित है। मुझे भी क्रिकेट खेलने के दौरान थकान होती थी। जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और रन बना रहे हैं या फिर विकेट ले रहे हैं तो उस समय थकान महसूस नहीं करते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते नहीं कर पाते हैं तो आपको थकान महसूस होती है। यह एक बहुत ही भावनात्मक चीज है। आपका मन और आपका दिमाग उसी तरह काम करता है और आपका बेस्ट निकलकर सामने आता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button