देश
नहीं रहे पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर.वी. जानकीरमन

पुडुचेरी: डीएमके के नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आरवी जानकीरमन का निधन हो गया। 79 साल के जानकी रमन का लंबी बिमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। उन्हें लंबी बिमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकीरमन के पार्थीव शरीर को आंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। आरवी जानकीरमन 26 मार्च 1996 से लेकर 18 मार्च 2000 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।