ब्रेकिंग
पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह...
देश

दंगा प्रभावित इलाकों में जाएगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सोनिया गांधी ने बनाई टीम

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने 5 सदस्‍यीय टीम का गठन किया है जो प्रभावित इलाके उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली में जाएंगे और उन्‍हें वहां के हालात का विस्‍तृत ब्‍यौरा देंगे। दौरा करने के लिए गठित प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik), AICC के दिल्‍ली इंचार्ज शक्‍ति सिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil), हरियाणा PCC चीफ कुमारी शैलजा, पूर्व सांसद तारिक अनवर और महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्‍मिता देव शामिल हैं। दिल्‍ली के सांप्रदायिक दंगे में मौत का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है।

हिंसा मामले को लेकर केंद्र सरकार पर कांग्रेस निशाना साध रही है। इस हिंसा में 42 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हैं। गुरुवार को सोनिया गांधी की अगुवाई में एक पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्‍तीफे की मांग करते हुए एक मेमोरेंडम पेश किया है।कांग्रेस ने केंद्र और दिल्‍ली सरकार पर हिंसा के दौरान मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया।इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हिंसा प्रभावित जाफराबाद इलाके का दौरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button