ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Bank Strike and Holidays: लगातार 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये तारीखें, पहले ही निपटा लें अपने काम

नई दिल्ली। अगले महीने अगर आपको अपने बैंकिंग कार्य निपटाने हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगले महीने यानी मार्च 2020 में लगातार आठ दिनों तक बैंकिंग कार्य बाधित रहने वाले हैं। इसलिए अगर आपको समय पर अपने बैंकिंग कार्य पूरे करने हैं, तो आपको बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) और बैंक हड़ताल (Bank Strike) को ध्यान में रखते हुए चलना होगा। बैंकों में काम काज ठप रहने के कारण बैंक ब्रांचों में लेनदेन और चेक क्लीयरेंस जैसे ग्राहकों के महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य रुक सकते हैं।

8 से 15 मार्च तक सरकारी बैंकों में ठप रहेगा कामकाज

देश में सरकारी बैंकों का कामकाज 8 मार्च से 15 मार्च तक लगातार आठ दिनों के लिए ठप रह सकता है। आइए जानते हैं कि इन आठ दिनों के दौरान किन कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं। आठ मार्च को रविवार है, जो कि बैंकों का छुट्टी का दिन रहता है, इसलिए इस दिन बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद देश में कई जगहों पर होली की छुट्टी 9 मार्च को है, तो कई जगहों पर 10 मार्च को। काफी जगहों पर 9 व 10 मार्च को दोनों ही दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इसके बाद 11, 12 और 13 मार्च को सरकारी बैंकों की यूनियनों की अगुआई में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। इसलिए इन तीनों दिन देश भर में सरकारी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की हड़ताल खत्म होने के बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार है, जिस कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर आठवें दिन यानी 15 मार्च को रविवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह देश भर में 8 मार्च से 15 मार्च के बीच बैंकिंग कार्य बाधित रह सकते हैं।

हड़ताल पर जाएंगे सरकारी बैंक कर्मचारी

बैंक कर्मचारी अपनी सैलरी को रिवाइज कराने की मांग को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। सरकारी बैंकों की यूनियन बैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) ने 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि हर पांच साल में बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रिवाइज किया जाता है, लेकिन 2012 के बाद से ऐसा नहीं हुआ है। साथ ही बैंक यूनियनों ने दो साप्ताहिक अवकाश देने की भी मांग की है।

रुक जाएंगे चेक क्लियरेंस जैसे महत्वपूर्ण काम

बैंकों में लगातार इतने दिन कामकाज बाधित रहने के चलते ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्राहक इन दिनों में बैंकों में लेनदेन नहीं कर पाएंगे और उनके चेक क्लियरेंस जैसे महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य भी बाधित रह सकते हैं। अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पुरा करने के लिए ग्राहकों को बैंकों की छुट्टियों और हड़ताल को ध्यान में रखकर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने होंगे। परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों को अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य मार्च के पहले हफ्ते में ही निपटा लेने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button