ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
राजस्थान

राजस्थान में रफ्तार का कहर! हाईवे पर सफारी और कैंटर में टक्कर… 5 लोगों की मौत

राजस्थान के चूरू के सरदारशहर में मंगलवार, 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सफारी गाड़ी और कैंटर में जोरदार टक्कर हो गई. दोनों में आमने-सामने से हुई टक्कर इतनी तेज थी कि सफारी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए.

दरअसल सफारी गाड़ी सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रही थी और कैंटर हनुमानगढ़ की ओर से ही आ रहा था. इसी बीच दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

पांच लोगों की मौत

सभी घायलों को कार से निकालने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में मरने वाले पांचों शख्स कार में सवार थे, जबकि कैंटर वाले दोनों लोग घायल हैं. मृतकों में राणासर बीकानेर निवासी कमलेश पुत्र भंवरलाल भार्गव, राजासर बीकानेर निवासी पवन पुत्र रतनलाल भार्गव, सीकर के रहने वाले धनराज, राकेश पुत्र लालाराम भार्गव, डूंगरपुर के रीड़ी निवासी नंदलाल पुत्र किशनलाल भार्गव के नाम शामिल हैं.

दो की हालत नाजुक

चार शवों को राजकीय अस्पताल में मॉर्च्युरी में रखा गया है, वहीं एक शव को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है. थाना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आमने-सामने से आ रही सफारी गाड़ी और कैंटर की टक्कर से हादसा हुआ. जानकारी मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे. वहीं कैंटर में सवार रतनगढ़ निवासी किशोर सिंह राजपूत और रामलाल पुत्र गिरधारी लाल भार्गव की हालत नाजुक है, जिन्हें हायर सेंटर बीकानेर में रेफर कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button