ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके, महाराष्ट्र में भी हिली धरती

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई. यही नहीं महाराष्ट्र के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 7.20 से 7.26 बजे के बीच लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए.

कहां-कहां आया भूकंप?

हैदराबाद, हनुमाकोंडा, वारंगल, खम्मम, रंगारेड्डी, भद्राद्रि कोठागुडेम, जग्गैयापेट, मनुगुरु, गोदावरी खानी, भूपालपल्ली, चारला, चिंताकानी, भद्राचलम, विजयवाड़ा, जग्गैयापेट, तिरुवुरु, मंगलागिरी, चेन्नूर, जयपुर मंडल, मंचिरयाला, गम्पलागुडेम में 2 सेकंड के लिए भूकंप महसूस किया गया. लोग अपने घरों और अपार्टमेंटों से बाहर आ गए.

नंदीगामा में 7 सेकंड तक धरती हिली. गुडीवाड़ा में दो सेकंड तक धरती हिली. मुलुगु जिले के मेदाराम में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. पता चला कि गोदावरी नदी के तल में काफी कंपन हो रहा था. 20 साल में पहली बार तेलंगाना में इतना बड़ा भूकंप आया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ देर के लिए धरती हिली. कुर्सियों पर बैठे कई लोग झटके से नीचे गिर गए. बताया गया है कि भूकंप का केंद्र मुलुगु जिले के मेदाराम इलाके में स्थित है.

तेलंगाना में भूकंप के झटके कम ही महसूस किए गए हैं. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, पिछले 20 वर्षों में पहली बार तेलंगाना में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया, जिसका केंद्र मुलुगु था.

Related Articles

Back to top button