ब्रेकिंग
Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग...
मध्यप्रदेश

भीषण आग से कपड़ों का गोदाम स्वाहा… मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि से मिली स्कूटी जली तो बिलखने लगी छात्रा

गुना: गुना में बीजी रोड ओवर ब्रिज के नीचे शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटना सामने आई है। इस दौरान कपड़े की एक गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं आसपास की दो दुकानों और एक घर के परिसर में खड़ी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा है। बीजी रोड रेलवे फाटक के पास आगजनी की यह घटना गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक विद्युत मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसकी वजह से उसके तार उखड़ गए और मीटर के ऊपर रखी पॉलीथिन भी जल गई। कुछ ही देर बाद कपड़े से भरी एक गोदाम के अंदर से आग की लपटें बाहर निकलने लगी। जिस देखकर गोदाम के पास ही दुकान संचालित करने वाला दिव्यांग सोनू घबराकर बाहर आया और मोहल्लेवासियों को एकत्रित कर लिया। आगजनी पर काबू पाने के प्रयास शुरु होते इससे पहले ही पूरी दुकान राख में तब्दील हो चुकी थी। वहीं शॉर्ट सर्किट होते ही एक बड़ी पॉलीथिन में आग लगी जिससे आग की लपटें यहां-वहां गिरी और पड़ोस में रहने वाले विनोद समर की स्कूटी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आगजनी के दौरान जलकर राख हुई गोदाम भरत कुमार जोगी की बताई जा रही है।

वे कोतवाली गली में हौजरी की अस्थाई दुकान लगाता है। आगजनी की चपेट में आई स्कूटी गोदाम के पड़ोस में रहने वाले विनोद की है। यह स्कूटी विनोद कुमार समर की बेटी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से खरीदी थी, शेष राशि परिवारजनों ने दी थी। जिसके बाद छात्रा बेहद दुखी नजर आई। इसी तरह गोदाम के पास ही दुकान चलाने वाले दिव्यांग सोनू की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button