ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
देश

मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात से लौट रही कार ट्रक से टकराई; 3 बारातियों की मौत

जोश और उत्साह के बीच कभी-कभी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण झारखंड के गुमला जिले में देखने को मिला. एक छोटी सी चूक ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया और चंद मिनटों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब दो बजे रांची से सिमडेगा एक शादी समारोह में शामिल होने गए पांच लोग वापस लौट रहे थे. इस दौरान उनकी स्विफ्ट कार (नंबर- JH 01CY 7869) ने गुमला जिले के बसिया थाना अंतर्गत बसिया मोड़ के पास खड़ी बीड़ी पत्तों से लदी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा रांची से सिमडेगा लौटते वक्त हुआ, जब कार ने खड़ी बीड़ी पत्तों से लदी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. मरने वालों की पहचान रांची के पिस्का मोड़ स्थित हेशल देवी मंडप रोड के रहने वाले प्रवीण कुमार, पवन साहू और रतन घोष के रूप में हुई. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों की पहचान असीम घोष और विश्वजीत घोष के रूप में की गई.

समय पर मदद मिलती तो बच जाती जान

इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया था, लेकिन मदद समय पर नहीं पहुंच पाई. यदि एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंचती तो शायद तीनों मृतकों की जान बचाई जा सकती थी. इस घटना ने न केवल शादी के जश्न को मातम में बदल दिया, बल्कि पूरे रांची और सिमडेगा जिले में शोक का माहौल बना दिया.

झारखंड में सड़क हादसों का बढ़ता खतरा

गुमला में हुआ यह हादसा एक और दर्दनाक घटना की याद दिलाता है, जब पिछले महीने 21 नवंबर को हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ था. उस हादसे में कोलकाता से पटना जा रही वैशाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी. लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इन हादसों से यह साफ है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता और सुरक्षा उपायों की बेहद आवश्यकता है.

Related Articles

Back to top button