ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, 50 लाख की मांगी रंगदारी; FIR दर्ज

झारखंड में शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को मोबाइल पर मैसेज करके धमकी दी गई.अपराधियों ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. घटना का पता चलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं.

धमकी भरे मैसेज आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली के डीजीपी से शिकायत की है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 4 बजे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मोबाइल में टेक्स्ट मैसेज के जरिए रंगदारी का मैसेज भेजा गया था.

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि धमकी भरा मैसेज रांची के कांके थाना क्षेत्र के तहत आने वाले होसिर इलाके से भेजा गया था. लेकिन किसने भेजा था, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. दिल्ली के डीजीपी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को मामले की जानकारी दी है और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है.

Related Articles

Back to top button