ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
मध्यप्रदेश

जिस घर को बना रहा था, उसी में फांसी पर लटका राजमिस्त्री; पिता को दबंगों के पीटने से था आहत

मुरैना: पोरसा के बाईपास पर नवीन कालानी में बन रहे मकान में यहां काम कर रहे राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मकान मालिक आया तो उसने राजमिस्त्री को फंदे पर लटका देखा, जिस पर पुलिस को सूचना दी।

स्वजन ने बताया कि मृतक अपने पिता की दबंगों द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्द था, वह पुलिस से शिकायत करने का पिता पर दबाव बना रहा था, लेकिन दबंगाें के डर से पिता ने कोई शिकायत नहीं की।

जिस मकान में काम कर रहा था वहीं फांसी पर लटका

जानकारी के मुताबिक छत्रपाल का पुरा कीचौल गांव निवासी 32 वर्षीय मजदूर बैजनाथ पिता कल्याण सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शनिवार की सुबह वह रोज की तरह काम पर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं आया। बैजनाथ श्यामू तोमर के मकान पर निर्माण चल रहा था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर शव का को पीएम के लिए भिजवाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मृतक के स्वजन व मकान मालिक से यह जानकारी जुटा रही है कि मजदूर यहां तक रात में कैसे पहुंचा और कहीं किसी बात के लिए परिवार में कोई अनबन तो नहीं हुई थी। जिससे उसने फांसी लगा ली हो। इस पूरे मामले में पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा सही तथ्यों के सामने आने के बाद ही करने की बात कह रही है।

चाचा ने बताई पिता की मारपीट की बात

बैजनाथ सिंह के चाचा रामलक्षिन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के दबंगों की खेत पर लगी झाड़ को बच्चे ने काट लिया था, जिसके बाद दो दिसंबर को बैजनाथ के पिता कल्याण अपने खेत पर गए, तो दबंगो ने उनसे मारपीट कर दी थी। उसी दिन से उनका भतीजा बैजनाथ क्षुब्ध था, शनिवार सुबह भी वह थोड़ा अनमना सा था।

जब वह घर से निकला था, वह थाने में मारपीट की एफआईआर करने के लिए बार-बार कह रहा था, लेकिन दबंगों के डर से स्वजन ने शिकायत नहीं की थी। मृतक बैजनाथ के चार बच्चे है। जिसमें दो बेटी व दो बेटे हैं।

Related Articles

Back to top button