ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस में एक बार फिर दिखी गुटबाजी, पोस्टर से गायब हुए ये दिग्गज

इंदौर : मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच दूरियां देखने को मिल रही है। यूं कहे कि सियासी गलियारों  कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें आम हो गई है। हालांकि कांग्रेस के दोनों ही दिग्गजों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। फिलहाल ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। जिसमें एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली है।

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस ने एक बैठक का आयोजन किया था जिसमें 16 दिसंबर के विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन इसमें जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमे से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हेमंत कटारे की तस्वीरें गायब रही। हालांकि बाकी सभी बड़े नेताओं की तस्वीर पोस्टर में लगी हुई थी। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी समेत कई नेता भी मौजूद रहे। लेकिन उमंग सिंघार और हेमंत कटारे को नजरअंदाज कर दिया गया। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद एक बार फिर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष के बीच बढ़ती दूरियों की खबरों को हवा दे दी है। हालांकि अभी इस पर उमंग सिंघार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button