ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

कार्यभार संभालते ही नए कमिश्‍नर ने दिखाए तेवर, कहा- दंगा फैलानेवालों पर चलेगा मर्डर का केस

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर एनएन श्रीवास्तव ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालते हुए दिल्ली हिंसा को लेकर अपने तेवर जता दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्‍होंने अमूल्‍य पटनायक से कार्यभार लेते हुए कहा कि हम दंगाइयों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज करेंगे।

नए पुलिस आयुक्‍त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि शहर में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव वापस आए। दंगाइयों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो रही है। इससे वह दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न कर सकेंगे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के नए मुखिया वरिष्ठ आइपीएस सच्चिदानंद श्रीवास्तव 29 फरवरी से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को ही जारी कर दी थी। वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अमूल्‍य पटनायक का कार्यकाल करीब 37 महीने तक का रहा। पटनायक को दिल्‍ली चुनाव के कारण सेवा विस्‍तार दिया गया था क्‍योंकि उनका कार्यकाल 31 जनवरी तक ही था। अमूल्य पटनायक व एसएन श्रीवास्तव दोनों यूटी (संघीय क्षेत्र) कैडर के 1985 बैच के आइपीएस अफसर हैं।

इधर, एसएन श्रीवास्तव को आयुक्त बनाने संबंधी आदेश सीधे जारी न कर अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने संबंधी आदेश शुक्रवार को महकमे में चर्चा का विषय रहा। माना जा रहा है कि श्रीवास्तव का डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग, सेंट्रल विजिलेंस व खूफिया विभाग से क्लीयरेंस में कुछ दिक्कत आने की वजह से उन्हें सीधे तौर पर आयुक्त की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button