ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

दिल्ली हिंसा का डरावना सच: पत्थरबाजी से 22 लोगों की मौत, 13 हुए गोली के शिकार

नई दिल्ली: पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए 46 लोगों में से 22 की मौत पत्थरबाजी की वजह से हुई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा में मारे गए लोगों में से 35 के मरने के कारणों की पहचान कर ली है जिनमें 22 की मौत पथराव या उन पर हुए शारीरिक हमले से हुई जबकि 13 की मौत बंदूक की गोली लगने से हुई।  पुलिस ने शुक्रवार को हिंसा में 35 लोगों के मारे जाने के कारणों का खुलासा किया और उनकी मौत की वजह भी बताई। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस हिंसा के दौरान मारे गए लोगों में ज्यादातर की उम्र 20 और 30 साल के बीच की है।

पुलिस ने अब तक 167 एफ.आई.आर., आर्म्स एक्ट के तहत 23 केस व 885 संदिग्ध गिरफ्तारियां की हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में 13 केस दर्ज किए गए हैं। उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में शनिवार सुबह हालात शांतिपूर्ण रहे। स्थानीय निवासी इस सप्ताह की शुरूआत में इलाके में हुए साम्प्रदायिक दंगों में पहुंचे नुक्सान से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं और स्थानीय लोगों का डर खत्म करने के लिए रोज उनसे बातचीत कर रहे हैं। वे स्थानीय निवासियों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा उसकी पुलिस में शिकायत करने का अनुरोध कर रहे हैं। दंगा पीड़ितों के रिश्तेदार जी.टी.बी. अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर अपने परिजन के शव मिलने के इंतजार में बैठे हैं।

UP  की तर्ज पर होगी नुक्सान की भरपाई
उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर दिल्ली पुलिस ने भी दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वालों से जुर्माना वसूलने या उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो भेजा तो होगी 3 साल की जेल
सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने के लिए फैलाए जा रहे गलत और भड़काऊ वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार सख्ती दिखाने जा रही है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि इस तरह के वीडियो फैलाने वाले लोगों पर सरकार आई.टी. एक्ट 56ए और आई.पी.सी. की धारा 153ए.ए. 506 के तहत कार्रवाई करेगी जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। दिल्ली सरकार जल्दी इसे लेकर एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेगी और लोगों से अपील करेगी कि अगर उनके पास इस तरह के कोई भी वीडियो, जो धार्मिक रूप से भड़काऊ हो और माहौल खराब करने वाले हो, को लेकर सरकार को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button