ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

छतरपुर के नौगांव में शीतलहर का प्रकोप, मोटरसाइकिल की सीट पर जम गई बर्फ

छतरपुर:  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में सर्दी का असर चरम पर है। शनिवार की सुबह तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश के पांचवें सबसे ठंडे शहर के रूप में इसे स्थापित करता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में नौगांव ठंड का केंद्र बना हुआ है।

मैदानी इलाके में जमी बर्फ..

नौगांव में ठंड का असर इतना अधिक है कि मैदानी इलाकों में भी बर्फ जमने लगी है। उमरिया मंदिर रोड़ निवासी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 बजे जब वे किसी काम से निकले, तो उनकी बाइक की सीट पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें सुबह 5:32 का समय और 14 दिसंबर 2024 की तारीख दर्ज है।

मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने जानकारी दी कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही ठंडा मौसम रहने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 20 दिसंबर के बाद ठंड और तेज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button