ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
छत्तीसगढ़

तांत्रिक ने दिया संतान सुख का अजीब ‘मंत्र’… जिंदा चूजा निगल गया युवक, लेकिन हो गई मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से अजीबोगरीब और दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर जिंदा चूजा निगल लिया. इसके बाद अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. पहले तो डॉक्टरों को लगा कि शायद हार्टअटैक से युवक की मौत हुई होगी. लेकिन पोस्टमार्टम करने पर युवक के गले में मरा हुआ चूजा फंसा मिला.

मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान छिंदकालो गांव के रहने वाले 36 वर्षीय आनंद कुमार यादव के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि शादी के पांच साल बीत जाने के बाद भी उसे संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही थी. इससे वह परेशान रहने लगा था. तब उसे किसी ने एक तांत्रिक से इलाज करवाने की सलाह दी. तांत्रिक ने ही उसे जिंदा चूजा निगलने के लिए कहा था.

अंबिकापुर अस्पताल के फोरेंसिक एचओडी डॉक्टर ने बताया- रविवार को हमारे यहां एक मरीज को लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पहले लगा कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई होगी. फिर हमने मौत का असल कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया. उसके सीने पर चीरा लगाया गया, लेकिन सब कुछ ठीक था. यानि ये साफ हो गया कि मरीज की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई है. इसके बाद ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर का हिस्सा खोला गया, लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं मिला.

गले में फंसा मिला चूजा

डॉक्टर ने बताया- इसके बाद हमने गले में चीरा लगाया तो युवक के गले में चूजा मिला. युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच में फंसा हुआ था. तकनीकी जांच में पता चला कि श्वांस नली में चूजा फंसने से युवक की मौत हुई है.

तांत्रिक के एंगल से जांच

मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. ग्रामीणों से और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. तांत्रिक वाले एंगल से भी जांच की जा रही है. मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button