ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

हाथों में कटोरा और तख्तियां लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे कांग्रेसी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरे दिन कांग्रेस सरकार को घेरने को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सरकार को घेरने विधानसभा पहुंच गए हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के नीचे हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि सोमवार को भी कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया था। खाद की कमी को लेकर विधानसभा घेरने की कोशिश की थी। वहीं आज दूसरे दिन भी हंगामा होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेता उमंग सिघार ने कहा है कि उमंग सिंघार ने कहा कि हम किसान की  खाद रोजगार को लेकर कटोरा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की आम जनता को कर्ज के दलदल में धकेल रही हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोहन सरकार के अंदर गुटबाजी चल रही है। मंत्री ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी को आत्म चिंतन करना चाहिए। सरकार के कोई काम नहीं हो रहे हैं अगर सरकार ने कोई काम किया है तो विकास पर श्वेत पत्र लाए।

Related Articles

Back to top button