ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

गुजरात पुलिस पर मुस्लिम संगठन के सदस्यों को ‘पाकिस्तानी’ कहने का लगा आरोप

सूरत: गुजरात में एक मुस्लिम संगठन ने आरोप लगाया है कि सूरत के प्रभारी पुलिस आयुक्त डी एन पटेल ने उनके प्रतिनिधियों को पाकिस्तानी और बांग्लादेशी कहा, जब वे हाल ही में शहर में चल रहे सीएए-विरोधी प्रदर्शन को लेकर उनसे मिलने गए थे। संपर्क करने पर, पटेल ने इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सरकार को अपना जवाब देंगे।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के गृह विभाग को 28 फरवरी को ई-मेल किए गए एक पत्र में, जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि वे सूरत के रांदेर इलाके में शिरीन बाग में चल रहे सीएए-विरोधी प्रदर्शन को लेकर पटेल से मिलने गए तो उन्होंने उनके प्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यवहार किया। सूरत के पुलिस आयुक्त (सीपी) आर बी ब्रह्मभट्ट फिलहाल छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पटेल पुलिस आयुक्त का प्रभार संभाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button