ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

असम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, दसवीं की परीक्षा दे रहे सात लड़के गिरफ्तार

तेजपुर। असम के बिस्वनाथ जिले में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे सात लड़कों को एक 12 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया है। बच्ची की हत्या करने के बाद उसे एक पेड़ पर लटका दिया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार की है जो चकला गांव के गोहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। हाईस्कूल का लीविंग सर्टीफिकेट ले चुके यह सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। एक पुलिस टीम ने कई जगहें दबिशें डालकर इन्हें गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा के बाद लड़की को एक पार्टी की तैयारी के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया था। माना जा रहा है कि लड़कों ने लड़की से शुक्रवार की रात दुष्कर्म किया और फिर उसे घर के पास जंगल में एक पेड़ पर लटका दिया। लड़की का शव अगले दिन शनिवार को मिला था।

असम से महिलाओं को लाकर कराते थे देह व्यापार

हाल ही में मध्य प्रदेश में इंदौर के चर्चित माय होम होटल का कर्ताधर्ता अमित सोनी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पता चला कि ये लोग असम से महिलाओं को लाकर होटल में देह व्यापार करते थे। अपना दामन साफ रखने के लिए आरोपित महिलाओं को नौकरी पर रखते वक्त ही उनसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर सहमति पत्र लिखवा लेते थे।

इसमें लिखा होता था कि वे अपनी मर्जी से होटल में नौकरी कर रही हैं और यहां गाना-बजाना करने वालों के साथ रहेंगी। इस सहमति पत्र की नोटरी भी करवाई जाती थी। इसमें मर्जी से नौकरी करने के अलावा महिला की तरफ से यह भी लिखा जाता था कि वह यहां काम करने वाले पुरुषों के साथ रहने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button