ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

ट्रंप आएं तो सड़क पर उतरो, भड़काते दिखे उमर खालिद, BJP ने पूछा- क्या प्री प्लेन थी दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा के पीछे भाजपा नेता कपिल मिश्रा और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है क्योंकि इन्होंने हिंसा भड़कने से एक-दो दिन पहले भड़काऊ बयान दिए थे। वहीं अब हिंसा भड़काने वालों में एक नाम और जुड़ गया है। वो नाम है देशद्रोह मामले में आरोपी जेएनयू छात्र उमर खालिद का। सोशल मीडिया पर खालिद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगों को ट्रंप के आने पर सड़क पर उतरने की अपील कर रहा है और विरोध करने को कह रहा है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में उसके भाषण का क्लिप सामने आया है। यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले 17 फरवरी का है। बता दें कि 24 फरवरी को ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे और उसी शाम दिल्ली में हिंसा भड़क गई।

 

Tajinder Pal Singh Bagga

@TajinderBagga

जिहादी ताकतों द्वारा ये साजिश पहले ही रच दी गई थी कि जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप भारत मे आएंगे उस दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग सड़को पर उतरेगा और देश को बदनाम करने की कोशिश करेगा । 17 फरबरी का उमर खालिद का ये भाषण उसी का सबूत है।

7,412 people are talking about this

वीडियो में ये बोल रहे हैं खालिद
महाराष्ट्र में दिए भाषण में खालिद कह रहा है ‘जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत में होंगे तो हमें सड़क पर उतरना चाहिए। 24 तारीख को ट्रंप आएंगे तो हम उन्हें बताएंगे कि हिंदुस्तान की सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही है। हम ट्रंप को दिखाएंगे कि हिंदुस्‍तान की आवाम हिंदुस्‍तान के हुक्‍मरानों के खिलाफ लड़ रही है। उस दिन हम तमाम लोग सड़कों पर उतरकर आएंगे।

PunjabKesari

भाजपा नेता ने साधा निशाना
दिल्‍ली भाजपा प्रवक्‍ता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने खालिद का व‍ीडियो ट्वीट कर लिखा-जिहादी ताकतों द्वारा यह साजिश पहले ही रच दी गई थी कि जिस दिन ट्रंप भारत में होंगे उस दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग सड़कों पर उतरेगा और देश को बदनाम करने की कोशिश करेगा। खालिद का 17 फरवरी का यह भाषण उसी का सबूत है। वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पूछा कि क्या प्री-प्लेन थी दिल्ली हिंसा।

बता दें कि हिंसा में दिल्ली तीन दिन तक सुलगती रही और इसमें 46 बेकसूर लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए। दिल्ली में अभी माहौल शांतिपूर्वक है और पुलिस हर बात पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है कि कौन अफवाहें उड़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button