ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
व्यापार

क्रिस्मस से न्यू ईयर तक इतने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, यहां देखें लिस्ट

साल 2024 का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है. आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. खास बात तो ये है कि क्रिस्मस ईव से लेकर न्यू ईयर ईव तक देश के अलग-अलग इलाकों में 6 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दौरान देश के कई हिस्सों में किस्मस सेलीब्रेशन होगा. कई राज्यों से क्रिस्मस सेलीब्रेशन 27 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान यू किआंग नांगबाह और न्यू ईयर ईव की वजह से देश के बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

खास बात तो ये है कि 24 से 31 दिसंबर तक 8 दिन है. इन 8 दिनों में कोई ऐसा दिन नहीं कि देश के किसी राज्य में बैंकों का अवकाश ना हो. खास बात तो ये है कि 24 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक कोहिमा में लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. वैसे बैंक कस्टमर्स को बैंकों के थ्रू ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती रहेगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के किन राज्यों में किस मौके पर किस डेट पर बैंकों का अवकाश है?

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

  1. 24 दिसंबर 2024 के दिन क्रिस्मस ईव के मौके पर आईजॉल, कोहिमा और शिलॉन्ग में अवकाश रहेगा.
  2. 25 दिसंबर 2024 के दिन क्रिस्मस के मौके पर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
  3. 26 दिसंबर 2024 को देश के कुछ राज्यों में क्रिस्मस सेलीब्रेशन होने वाला है, जिसमें आईजॉल, कोहिमा और शिलॉन्ग शामिल है, जिसकी वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.
  4. 27 दिसंबर 2024 को कोहिमा में क्रिस्मस सेलीब्रेशन की वजह से बैंकों का अवकाश रहेगा.
  5. 28 दिसंबर 2024 को चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  6. 29 दिसंबर 2024 को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  7. 30 दिसंबर 2024 को शिलॉन्ग में यू किआंग नांगबाह के मौके पर बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
  8. 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव सेलीब्रेशन होगा. इस मौके पर आईजॉल और गंगटॉक में बैंकों का अवकाश रहेगा.

Related Articles

Back to top button