ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp अकाउंट हो गया बैन? ये है ठीक करने का तरीका

WhatsApp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कई बदलाव कर रहा है. कंपनी यूजर्स की सुविधा के लिए किसी ना किसी फीचर पर काम करती रहती है. कई बार लोग वॉट्सऐप का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें अपना अकाउंट खोना पड़ जाता है. का वॉट्सऐप पॉलिसी का उल्लंघन करने पर अकाउंट को ब्लॉक या बैन कर दिया जाता है. लेकिन कई मामलों में लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट बिना किसी गलती के बैन हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपका अकाउंट भी बिना गलती के बैन हो गया है तो परेशान ना हों. ये प्रोसेस फॉलो करें और अकाउंट ठीक कर लें.

क्यों होता है WhatsApp अकाउंट बैन

जब भी आपका वॉट्सऐप अकाउंट बैन होता है, तो आपको एक नोटिफिकेशन भेजी जाती है. इस नोटिफिकेशन में बताया जाता है कि आपके अकाउंट को बैन क्यों किया गया है. वॉट्सऐप के नियमों का उल्लंघन करने के वजह से होता है. इसमें स्पैम, अनवैरिफाइड मैसेज सेंड करने और थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन का यूज करने से होता है.

अकाउंट बैन होने पर फॉलों करें ये प्रोसेस

आपका वॉट्सऐप अकाउंट गलती से बैन हुआ है तो आप वॉट्सऐप की सपोर्ट टीम से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. ऐप में जाकर आप Help सेक्शन पर क्लिक करें. ईमेल के जरिए जो आपको परेशानी आ रही है उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं. ईमेल में अपना कॉन्टेक्ट नंबर, पूरी डिटेल्स और आपके अकाउंट बैन की वजह लिख कर सेंड करें.

कितने दिन करना होगा इंतजार

कई बार वॉट्सऐप टेंपरेरी आपके अकाउंट को बैन कर सकता है. ये बैन 24 घंटे से लेकर 30 दिन के अंदर में ठीक हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि आप इस दौरान किसी भी थर्डपार्टी व्हाट्सएप मोड GBWhatsApp, WhatsApp Plus का यूज ना करें. ये टेंपरेरी बैन की वजह ये प्लेटफॉर्म भी बन जाते हैं. इन प्लेटफॉर्म का वॉट्सऐप से कोई कनेक्शन नहीं होता है.

Related Articles

Back to top button