ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
मध्यप्रदेश

भोपाल कैश कांड पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, सिंधिया, शिवराज और गोविंद सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल की काली कमाई को लेकर भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक भ्रष्टाचार का इतना बड़ा मामला कभी नहीं देखा गया। दिग्विजय सिंह ने इस मामले में ज्योतिरादित्य और गोविंद सिंह राजपूत पर सीधे आरोप लगाए। उन्होंने मामले में लिप्त सौरभ शर्मा समेत उनके साथियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब कमलनाथ सरकार बनी थी तब कमलनाथ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का इतना दबाव था कि परिवहन विभाग गोविंद राजपूत को दिया जाए। इसके बाद एक बोर्ड बनाया गया। जैसे ही सरकार गिरी और शिवराज सिंह सीएम बने, सिंधिया ने दबाव डाल कर सबसे पहले बोर्ड को खत्म किया। शिवराज सिंह चौहान ने इसे खत्म किया। इसके बाद फिर ठेका प्रणाली शुरू हो गई जो सबसे ज़्यादा वसूली करेगा उसकी नियुक्ति गोविंद राजपूत द्वारा हो जाती थी। जंगल में एक कार में 52 किलो सोना, 11 करोड़ नगद मिला। परिवहन विभाग के अंदर किस तरह से चेक पोस्ट की नीलामी हो रही थी। पुलिस प्रशासन ने इसे दबाने का पूरा प्रयास किया लेकिन एक कॉन्स्टेबल रहे सौरभ शर्मा का नाम सामने आया है।

पूर्व सीएम ने कहा कि लोकायुक्त और पुलिस की कारवाई के बीच आयकर विभाग नहीं आता, तो शायद कार्रवाई नहीं होती। सौरभ शर्मा दुबई में है, दुबई में पूछा नहीं जाता कि कहां का पैसा है। इसलिए वहां रियल स्टेट में पैसा लगाया गया होगा। मेरे पास जो जानकारी समाने आई है इसमें चार लोग शामिल थे। जिसमें संजय श्रीवास्तव, ऑर्डर करवाते थे, RTI वीरेश, दशरथ सिंह पटेल और सौरभ शर्मा वसूली करते थे। चारों की गिरफ्तारी कर मनी ट्रेल का मामला दर्ज करना चाहिए। सब आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मामले में जांच करने को लेकर पत्र लिखा।

Related Articles

Back to top button