ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

नीमच में डोडा चूरा से भरी पिकअप पलटी, चालक की मौत

जावद: नीमच के जावद थाना क्षेत्र के खोर में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा से भरी हुई पिकअप पलटी खा गई जिसमें पिकअप के चालक की दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जावद थाना प्रभारी जीतेंद्र वर्मा और नया गांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर मय पुलिस बल पहुंचे और पलटी खाई पिकअप को जेसीबी की मदद से सीधा करवाया। पिकअप चालक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मौके से भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भर कर तस्करी किया जा रहा था। मृतक की पहचान गोपाल प्रजापत राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी के रूप में हुई है, वो तेज़ गति से पिकअप लेकर जा रहा था तभी खोर गांव के पास पिकअप मोड़ पर पलटी खा गई। मृतक की कमर में हथियार भी फंसा हुआ था। पुलिस को पिस्टल भी मिला है। आगे की जांच पुलिस कर रही है फिलहाल पुलिस की और अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button