ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

अति वर्षा से फसलें बर्बाद, मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे किसान

डबरा : तीन महीने पहले हुई अति वर्षा के कारण डबरा क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं। प्रशासन ने कुछ गांवों का सर्वे कर मुआवजा राशि वितरित कर दी, लेकिन गोबरा, सेतौल, देवरा, और जावल गांव के किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला।

किसानों ने अपनी समस्या को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी और तहसीलदार विनीत गोयल को कई बार आवेदन दिए हैं। बावजूद इसके, उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि कुछ को 50,000 रुपए तक का मुआवजा मिला है, लेकिन जिनका नुकसान इससे अधिक हुआ है, वे अब भी राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आज डबरा तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई में किसानों ने एक बार फिर अपनी समस्याएं उठाईं और मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button