ब्रेकिंग
Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा...
देश

निर्भया केसः पटियाला कोर्ट में डेथ वारंट का फैसला कायम, राष्ट्रपति ने भी खारिज की दया याचिका

नई दिल्लीः फांसी को टालने के लिए निर्भया के गुनहगार नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं लेकिन उनका हर दांव फेल हो रहा है। इसी के तहत दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषी पवन और एक अन्य दोषी अक्षय सिंह की डेथ वारंट पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज कर दी है। वहीं राष्ट्रपति ने भी दोषी पवन की दया याचिका खारिज कर दी है। इससे चारों की कल फांसी का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले पटियाला कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए कहा कि दोषियों का डेथ वारंट रद्द नहीं होगा। पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले पर निर्भया की मां ने खुशी जताई है। दोनों दोषियों ने शुक्रवार को अर्जी दायर की थी जिस पर हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर अधिकारियों को जवाब देने को कहा था।

बता दें कि कोर्ट ने 17 फरवरी को चारों दोषियों की मौत का फरमान जारी किया था जिसमें मुकेश कुमार सिंह (32), पवन कुमार गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने की तारीख 3 मार्च सुबह 6 बजे तय की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button