ब्रेकिंग
Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का...
देश

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका दे रही मोदी सरकार, जल्द उठाएं फायदा

अगर आप भी सोना खरीदने या फिर सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो मोदी सरकार आपको एक खास मौका देने जा रही है। सरकार ने आज से सॉवरेन गोल्ड बांड 2019-20 (सीरीज-10) की शुरुआत की दी है, जिसके तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। सरकार की तरफ से यह आखिरी पेशकश है। इसमें अगर आप ऑनलाइन निवेश करते हैं तो आपको कीमत में छूट भी मिलेगी।

दरअसल कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में भूचाल के बीच निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए डूब गए। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम बहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बार गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,260 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है। आप इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर भी खरीद सकते हैं। यानी अगर आप ऑनलाइन तरीके से गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं और उसका भुगतान भी डिजिटल तरीके से करते हैं तो आपको ये गोल्ड बॉन्ड 4,210 रुपए प्रति ग्राम का मिलेगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्‍कीम के तहत गोल्‍ड बॉन्‍ड पर कुछ शर्तें हैं। पहली, कोई भी व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम के गोल्‍ड बॉन्ड खरीद सकता है। इस बॉन्ड में न्यूनतम निवेश एक ग्राम है। इसके निवेशकों को टैक्‍स पर भी छूट मिलती है। निवेशक स्‍कीम के जरिए बैंक से लोन भी ले सकते हैं। इस स्कीम का मकसद सोने की फिजिकल डिमांड को कम करना है। इसके तहत सोना खरीदकर घर में नहीं रखा जाता है बल्कि बॉन्ड में निवेश के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

आप 2 मार्च से लेकर 6 मार्च तक मोदी सरकार की स्कीम के तहत निवेश कर सकते हैं। आपको 11 मार्च 2020 तक बॉन्ड मिल जाएगा। बॉन्ड की बिक्री कॉमर्शियल बैंक, भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड (एसएचसीआईएल) और कुछ चुनिंदा डाकघरों तथा मान्यताप्राप्त शेयर बाजारों जैसे भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से की जाएगी। बता दें कि भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से पिछले 3 दिन 999 प्योरिटी वाले सोने की दी गई कीमतों के आधार पर इस बांड की कीमत रुपये में तय होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button