ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
उत्तरप्रदेश

एक रुपया, एक नारियल…सहारनपुर में PCS अफसर की शादी चर्चा में

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक PCS अधिकारी ने बिना दहेज के शादी कर एक बड़ी मिसाल पेश की है. भानु प्रताप नाम के युवा अधिकारी ने उत्तराखंड के एक साधारण परिवार की एक लड़की से बिना दहेज लिए शादी की, जिसके बाद उनकी शादी चर्चा में आ गई है. PCS अधिरकारी ने दहेज में सिर्फ एक रुपया और शगुन में सिर्फ एक नारियल लेकर शादी की. हर कोई भानु प्रताप और उनके परिजनों की तारीफ कर रहा है.

सहारनपुर की नकुड़ तहसील के अंबेहटा कस्बे में आने वाले छोटे से गांव शंभूगढ़ से ये मामला सामने आया है. वहां के रहने वाले दलबीर सिंह पहले पीडब्ल्यूडी विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके बेटे भानु प्रताप सिंह एक PCS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मुरादाबाद में एस जीएसटी अधिकारी के पद पर तैनात हैं. भानू प्रताप सिंह ने बिना दहेज के शादी कर समाज में एक मैसेज दिया है.

एक रुपया, एक नारियल

जहां आजकल दहेज में लाखों करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं. पिता अपनी बेटी की शादी पर अपनी जिंदगी भर की पूंजी लगा देते हैं. वहीं भानु प्रताप ने दहेज के रूप में ससुराल पक्ष से महज एक रुपया और शगुन में एक नारियल लिया और शिवांशी को अपनी दुल्हन बनाया. बिना दहेज के शादी करने वाले दूल्हे PCS अधिकारी भानु प्रताप के इस फैसले की चारों तरफ तारीफ हो रही है.

समाज के लिए अच्छी पहल

भानु प्रताप सिंह की शादी उत्तराखंड बहादराबाद के गांव बेगमपुर की रहने वाली शिवांशी संग हुई है, जो एक साधारण परिवार की लड़की है. PCS अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण को बल दिया. वहीं पिता दलबीर सिंह, मां निर्मला और भानु प्रताप के भाई सुरेंद्र कुमार के साथ गांव के लोग भी भानू प्रताप पर गर्व कर रहे हैं. लोग इस शादी को समाज के लिए एक अच्छी पहल बता रहे हैं

Related Articles

Back to top button