ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
उत्तराखंड

जंगल में फेंका गर्लफ्रेंड का शव, ताकि खा जाए जानवर…दोस्त के साथ मिलकर बनाया प्लान; कातिल बॉयफ्रेंड की कहानी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सूखे तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की. महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी. वह फुटबॉल प्लेयर है. उसने अपने साथी की मदद से उसकी हत्या की थी, जिसके लिए उसने वेब सीरीज देखकर प्लान बनाया. मृतक महिला शादीशुदा थी और आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या उस्तरे से गला रेतकर की थी और उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया था.

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक, फुटबॉल प्लेयर मोहित सैनी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसने फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रेरित होकर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के लिए एक उस्तरा खरीदा और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. सुबूत मिटाने के लिए लाश को जंगल मे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी के दोस्त ओमकार को भी गिरफ्तार किया है. वह भी इस हत्याकांड में शामिल था.

उत्तराखंड की रहने वाली थी मृतका

पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर पुलिस ने इलाके के एक सूखे तालाब से एक महिला की गला रेता हुआ शव बरामद किया. उसकी शिनाख्त उत्तरखण्ड के काशीपुर निवासी अंजली उर्फ आकांक्षा के रूप में हुई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि मोहित सैनी नाम के फुटबॉल प्लेयर ने अपने दोस्त ओमकार के साथ मिलकर उसकी हत्या करके लाश फेक दी थी.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतका

पुलिस के अनुसार, पिछले लंबे समय से मृतका आरोपी मोहित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. मृतक महिला शादीशुदा थी. पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि वह कहीं दूसरी जगह अपनी शादी करने जा रहा था, जिसके चलते वह अंजली से पीछा छुड़ाने की कोशशि में था. उसे मिर्जापुर वेब सीरीज से प्रेमिका को ठिकाने लगाने का आईडिया आया. पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है.

Related Articles

Back to top button