ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

दिल्ली हिंसा पर बोले PM मोदी- देश में शांति और एकता जरूरी, दल देशहित से बड़ा नहीं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्ता में सुख भोगने के लिए नहीं आए हैं बल्कि विकास हमारा मंत्र है, विकास की पहली आवश्यकता एकता एवं सौहार्द है। मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि एक पार्टी और दल से बड़ा देशहित है। उन्होंने कहा कि अगर मैं भारत माता की जय बोलता हूं तो मेरे ऊपर सवाल उठाया जाता है।

बैठक में पीएम मोदी ने दिल्ली हिंसा का सीधा जिक्र किए बिना कहा कि देश में शांति और एकता जरूरी है। साथ ही उन्होंने अपना नारा भी दोहराया कि सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सबका विश्वास भी जरूरी है। उन्होंने सभी सांसदों को समाज में शांति, सौहार्द और एकता सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने कहा कि वे विचार कर रहे हैं कि सोशल मीडिया छोड़ दें, जल्द ही इसके बारे में लोगों को बताएंगे। इसके बाद से जैसे लोगों के बीच एक हलचल-सी हो गई। सभी मोदी को सोशल मीडिया नहीं छोड़ना का अनुरोध करने लगे। सोमवार को बजट सत्र में विपक्ष ने काफी हंगामा किया था और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। दिल्ली हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button