ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
खेल

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर खत्म, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद नहीं मिलेगा मौका, BCCI ने किया कन्फर्म!

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब खत्म हो चुका है. मेलबर्न टेस्ट ही उनका आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है, क्योंकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने उन्हें बता दिया है कि वो ऑस्ट्रेलिया में जारी मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से टेस्ट में खिलाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. रोहित को पहले ही सिडनी टेस्ट से बाहर किया जा चुका है. बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने रोहित के साथ मीटिंग की फिर उन्हें आखिरी मैच में ड्रॉप करने पर मुहर लगाई गई.

विराट कोहली से भी होगी बातचीत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है. इसलिए भारतीय सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा के साथ मीटिंग की और उनके टेस्ट करियर के भविष्य के बारे में सबकुछ साफ कर दिया. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वो विराट कोहली से भी बातचीत करने वाले हैं. उनके साथ भी एक मीटिंग की जाएगी और टीम के भविष्य और बदलाव को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस दौरान उनका प्लान भी पूछा जाएगा और उसके मुताबिक उनके भविष्य को लेकर फैसला किया जाएगा.

बने रहेंगे रवींद्र जडेजा

टीम के एक सीनियर खिलाड़ी आर अश्विन पहले ही इस दौरे से संन्यास की घोषणा करके लौट चुके हैं. वहीं मेलबर्न टेस्ट रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला माना जा रहा है और अब कोहली से भी बातचीत होने वाली है. हालांकि, टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस बदलाव में सेलेक्टर्स काफी अहम मान रहे हैं. इसलिए उन्हें फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में जारी रखने के बारे में सोच रहे हैं. यानि जडेजा टीम के साथ बने रहेंगे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे दूसरे खिलाड़ियों को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

रोहित बाहर क्यों हुए?

रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले तीन टेस्ट मैचों में फेल रहे. वो 5 पारियों में 31 रन ही बना सके. हालांकि रोहित को सिर्फ इस वजह से टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है. ये खिलाड़ी पिछली दो टेस्ट सीरीज से फ्लॉप हो रहा था. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित रन बनाने में नाकाम रहे थे. पिछले 8 टेस्ट में वो महज एक अर्धशतक ही लगा सके थे.

Related Articles

Back to top button