ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मनोरंजन

Sikandar: सलमान खान से नहीं होगी इस बार कोई चूक, ‘सिकंदर’ के टीजर से पहले खुद की ये 2 बड़ी चीजें

साल 2025 में सलमान खान खूब भौकाल काटने वाले हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म Sikandar ईद पर आने वाली है. तैयारी अब भी चल रही है, लेकिन जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा. सलमान खान के बर्थडे के एक दिन बाद फिल्म का टीजर आया, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला. इस टीजर ने 24 घंटे के अंदर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया था. साथ ही यूट्यूब पर भी नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था. ‘सिकंदर’ का BGM काफी पसंद किया गया है, जो Santhosh Narayanan ने दिया है. अब उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ बड़ा शेयर किया.

‘सिकंदर’ को बैकग्राउंड म्यूजिक Santhosh Narayanan ने दिया है. हाल ही में उन्होंने पिंकविला से बातचीत की. इस दौरान बताया कि सलमान खान टीजर मेकिंग के दौरान उस पूरे काम में शामिल थे. दरअसल संतोष नारायणन इससे पहले प्रभास की ‘कल्कि 2898एडी’ के लिए काम कर चुके हैं.

सलमान खान नहीं होने देंगे कोई चूक

सलमान खान की इस फिल्म को ए.आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को ग्रैंड लेवल पर तैयार किया जा रहा है. यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि टीजर में भी ऐसा पता लग गया है. वहीं उनसे पूछा गया कि क्या टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद सलमान खान ने कोई तारीफ की. तो उन्होंने कहा कि वो बहुत खुश हैं टीजर को मिल रहे रिस्पॉन्स से.

वहीं, उन्होंने कहा कि सलमान खान को टीजर का म्यूजिक पसंद आया है, जो काफी अलग साउंड कर रहा है. फिर वो बताते हैं कि जब टीजर पर काम हो रहा था, पूरे प्रोसेस के दौरान सलमान खान जुड़े हुए थे. एक-एक चीज पर उनकी नजर थी. वहीं उन्होंने इसके लिए अपने कुछ इन्पुट भी शेयर किए थे.

टाइगर 3 से सलमान ने ली बड़ी सीख

यूं तो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी. पर जो उम्मीद थी, फिल्म उसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में वो अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई गलतियां नहीं करना चाहते. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना काम कर रही हैं. फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है.

सलमान खान के खाते में इसके बाद कई बड़ी फिल्में हैं. वो एटली के साथ एक फिल्म करने वाले हैं. पर उससे पहले सिकंदर आएगी. इस फिल्म का अच्छा परफॉर्म करना उनकी आने वाली फिल्मों के लिए बेहद जरूरी है. देखना होगा सिकंदर कितना कमाती है.

Related Articles

Back to top button