ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

भारत में HMPV वायरस का तीसरा केस, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव

चीन में फैला HMPV वायरस भारत में भी पैर पसारने लगा है. देश में अब तक इसके तीन मामले सामने आए हैं. दो केस कर्नाटक से जबकि एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से है. कर्नाटक में एक एक 8 महीने का बच्चा और तीन महीने की बच्ची संक्रमित हैं. वहीं, अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को यह संक्रमण हुआ है. चीन में इस वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं.

इस वायरस का पहला केस कर्नाटक और अब गुजरात के अहमदाबाद में मिला है, यहां 2 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब तक कुल 3 केसों की पुष्टि हुई है. गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने HMPV वायरस पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. लगातार बढ़ रहे मामलों ने सबकी चिंंता बढ़ा दी है.

बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है. बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बच्चे की तबियत सामान्य है. बच्चे में सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था.

बच्चों की नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री

डॉक्टरों के अनुसार पॉजिटिव पाए जाने वाले बच्चों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है. सामान्य सर्दी जुकाम और बुखार के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था. जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया, और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

क्या है एचएमपीवी वायरस?

एचएमपीवी (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस) एक प्रकार का ऐसा वायरस है सांस की नली में प्रवेश करके लंग्स तक जाता है. कोविड भी बिलकुल ऐसा ही था. दोनों वायरस के लक्षण भी एक जैसे ही हैं. हालांकि एचएमपीवी वायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है. इस वायरस से संक्रमित होने के बादसबसे आम लक्षण खांसी है, जो अक्सर बलगम के साथ होती है. इसके साथ हल्का बुखार भी आता है. इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं. इसमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है.

Related Articles

Back to top button