ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय...
छत्तीसगढ़

बीजापुर : नक्सली हमले के अगले दिन CRPF महानिदेशक छत्तीसगढ़ पहुंचे

रायपुर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने तथा बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करने के लिए मंगलवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस विस्फोट में सोमवार को आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के कार्यवाहक प्रमुख के घटनास्थल का दौरा करने, शहीद जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने बल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कुमार मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में कुछ सीआरपीएफ शिविरों का भी दौरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में दो साल में सुरक्षा बलों पर अपने सबसे घातक हमले में नक्सलियों ने सोमवार को अपराह्न करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के शक्तिशाली आईईडी का इस्तेमाल कर एक वाहन को उड़ा दिया था। बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवानों सहित आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा उनके वाहन का चालक भी मारा गया। जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स दोनों राज्य पुलिस की इकाइयां हैं। सीआरपीएफ ने सोमवार को घातक विस्फोट से करीब सात घंटे पहले उसी जिले में करीब 20-22 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में कहा था कि मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button