ब्रेकिंग
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद...
महाराष्ट्र

26 साल पुराना शादी का जोड़ा पहना, वीडियो बनाया और कपल ने लगा ली फांसी… छोड़ गए 75 हजार का सस्पेंस

महाराष्ट्र के नागपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां रहने वाले एक दंपति ने शादी के 26 साल बाद सालगिरह के दिन खुदकुशी कर ली. मरने से पहले उन्होंने वीडियो में कहा- हमने अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपये छोड़े हैं. लेकिन रिश्तेदारों का कहना है कि पैसे कहां रखे हैं, यह उन्होंने वीडियो में नहीं बताया.

जानकारी के अनुसार शादी के कई साल बाद भी दंपति को कोई संतान नहीं थी. वो इसी को लेकर काफी दुखी थे. कुछ सालों से बेरोजगारी से भी दोंनों परेशान थे. कहा जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. मंगलवार को पुलिस ने नागपुर के जरीपटका थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

मार्टिन नगर निवासी दंपत्ति जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनक्रीफ (48) और उनकी पत्नी एनी जेरील मॉनक्रीफ (45), दोनों की शादी की 28वीं सालगिरह थी. इस खुशी में करीब दो दिन से सालगिरह का जश्न मना रहे थे. सभी रिश्तेदार और परीचितों को भी उन्होंने पार्टी में बुलाया था. मंगलवार देर रात को रिश्तेदार खाना खाने के बाद अपने-अपने घर सोने चले गए. इसके बाद नी और जेरील भी अपने कमरे में चले गए. वहां पहले एनी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी. फिर पति जेरील ने उसके शव को उतारा, फूल चढ़ाए. और बाद में खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी.

Related Articles

Back to top button