ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

निगम कर्मियों को जड़े थप्पड़, अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम, Video हुआ वायरल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ विवाद हो गया. कार्रवाई का विरोध करने वाले लोगों ने टीम में मौजूद महिलाकर्मियों के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान महिला कर्मियों के साथ जमकर मारपीट करते हुए उनके बाल नोंचे गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए सब्जी के ठेलों को नगर निगम की अतिक्रमण टीम हटाने गई थी. लेकिन अतिक्रमणकारियों ने उन पर हमला कर दिया. मामला भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड राजाभोज चौराहे के पास का है. यहां कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर सब्जी के ठेले लगा लिए थे. नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. लेकिन ठेले वालों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया.

कार्रवाई से पहले पुलिस को दी थी सूचना

नगर निगम की टीम में शामिल महिला कर्मियों के वहां मौजूद महिलाओं ने बाल नोंचे और थप्पड़ मार दिए. पुलिस कर्मियों के छुड़ाने के बाद मामला शांत कराया गया. निगम कर्मियों की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले बाग सेवनिया थाने में पुलिस बल के लिए आवेदन भी दिया था. अतिक्रमण हटाने निगम कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था. जैसे ही ठेले हटाना शुरू किया अतिक्रमणकारियों ने निगम की टीम पर हमला कर दिया.

मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

अतिक्रमण अमला प्रभारी ने बताया कि भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार शाम करीब 5 बजे अतिक्रमण अमला बागसेवनिया क्षेत्र के राजा भोज चौराहे पर पहुंचा था. ठेले हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया जिसकी पुलिस में शिकायत की गई है.

घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक मिनट 29 सेकंड का है, जिसमें नगर निगम की टीम से लोगों का विवाद होते दिख रहा है. एक युवक सब्जी के ठेले को पलटता दिख रहा है. वहीं, कुछ महिलाएं निगम टीम में शामिल महिलाओं से हाथापाई कर रहीं हैं.

Related Articles

Back to top button