ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
देश

राज्यपाल की पारी समाप्त करने के बाद अब सक्रिय राजनीति में लौटेंगे राम नाइक

मुंबई: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने गृह नगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 85 साल के नाइक मुंबई में भाजपा के दफ्तर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तीन बार मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शिकस्त दी थी। इसके बाद 2009 में कांग्रेस के संजय निरूपम ने उन्हें हराया था। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button