ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

आज राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, भाजपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद मंगलवार को राज्यसभा में ‘द मुस्लिम वीमेन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) बिल, 2019’ विधेयक पेश करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर दोनों सदनों में मौजूद रहने को कहा है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि मोदी सरकार राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक को पास कराने के लिए दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत है। एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) ने तीन तलाक बिल पर सरकार का साथ देने से इनकार कर दिया है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह भाजपा का अपना मामला है, इसमें हम सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
वहीं, तीन तलाक बिल को राज्यसभा में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। उन्होंने कहा, “सरकार एक विशेष समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है”।
इससे पहले मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल के अंत में दूसरी बार तीन तलाक विधेयक को लेकर आई थी। यह बिल लोकसभा में आसानी से पास हो जा रहा है, लेकिन सरकार के लिए इस विधेयक को राज्यसभा से पास कराने की चुनौती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button