ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

क्यों भड़का स्पीकर बिड़ला का गुस्सा? दे डाली चेतावनी- निलंबित कर दूंगा

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में हुई धक्कामुक्की के बाद आज सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि सत्तापक्ष हो या विपक्ष कोई भी सदस्य इधर से उधर किसी की सीट पर नहीं जायेगा और इसका उल्लंघन करने वाले को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

सदन की कार्यवाही ग्यारह बजे शुरू होते ही दिल्ली में हिंसा पर चर्चा कराने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे तभी बिरला ने कहा कि सोमवार की घटना के बाद सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सत्ता पक्ष या विपक्ष की ओर से कोई भी सदस्य इधर से उधर नहीं जाएंगे और अब जो भी ऐसा करेगा उसे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

सोमवार को प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा की शुरुआत के दौरान ही सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक और कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों में हाथापाई हाथापाई हो गई थी। बिरला ने कहा था ‘‘हम सबका प्रयास होना चाहिये कि संसद की मार्यादा बनाए रखें। वरिष्ठ सदस्य हस्तक्षेप कर सदन की गरिमा बनाए रखें। सदन में जो हुआ उससे मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत दु:खी हूँ। मैं ऐसी परिस्थिति में सदन नहीं संचालित करना चाहता। सब मिलकर विचार कर लें, एक मर्यादा बन जाए।”

बिरला ने सदस्यों को सदन में प्लेकार्ड और बैनर लेकर नहीं आने की हिदायत दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आप लोग तय कर लें कि सदन अब प्लेकार्ड से चलेगा और अपने अपने दल की ओर से घोषणा कर दें कि सदन को प्लेकार्ड से चलाया जाएगा। उसके बाद हंगामा बढ गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हिंसा पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के कारण दो दिन से संसद में कोई कामकाज नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button