ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

इटली के 16 और 12 भारतीय कोरोना पीड़ित, अब तक कुल 28 केस आए सामने

जानलेवा कोरोना वायरस (COVID-19) दुनियाभर में अपना असर दिखा चुका है। भारत में भी इसके ताजे मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को बताया कि भारत में कोरोना के 28 केस कन्फर्म हैं जिनमें से अब 3 केरल के मरीज थे जो ठीत होकर घर चले गए है। अब भारत में 25 मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक सामने आए मामलों में इटली के 16 और भारत के 12 लोग कोरोना से पीड़ित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अब विदेश से आने वाले हर किसी व्यक्ति की जांच की जाएगी, पहले सिर्फ 12 देशों को लेकर ये एडवाइजरी जारी थ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है और अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की।

मीटिंग में सभी अस्पतालों के डॉक्टर
हाईलेवल मीटिंग में अस्पताओं के डॉक्टरों के साथ-साथ निगमों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  हाईलेवल बैठक में इस वायरस के खतरों से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एम्स, लेडी हार्डिंग आरएमएल तथा सफदरजंग अस्पताल के निदेशकों को बुलाया गया। इसके अलावा सीपीडब्लूडी के महानिदेशक, तीनों नगर निगमों के आयुक्तों, एमडीएमसी के चेयरमैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने पेरेंट्स को एडवाइजरी
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने छात्रों के पेरेंट्स को परामर्श भेजकर सुझाव दिया है कि बच्चों को सर्दी जुकाम की थोड़ी-सी भी शिकायत होने पर उन्हें स्कूल न भेजें। परामर्श में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों में छुट्टी भी की जा सकती है। सूचना जारी करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जरा सा भी सर्दी जुकाम या खांसी की शिकायत होने पर स्कूल न भेजें। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्कूल के कर्मचारी बच्चों को हर आधे घंटे पर हाथ धुलवाएं। कृपया आप खुद भी यही करें अपने घरेलू सहायकों को करने को कहें और घर में बच्चों से भी करवाएं।” स्कूलों में बच्चों को कोरोना वायरस के लक्षणों की जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button