ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

इटली के 16 और 12 भारतीय कोरोना पीड़ित, भारत में अब तक कुल 28 केस आए सामने

जानलेवा कोरोना वायरस (COVID-19) दुनियाभर में अपना असर दिखा चुका है। भारत में भी इसके ताजे मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को बताया कि भारत में कोरोना के 28 केस कन्फर्म हैं जिनमें से अब 3 केरल के मरीज थे जो ठीत होकर घर चले गए है। अब भारत में 25 मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक सामने आए मामलों में इटली के 16 और भारत के 12 लोग कोरोना से पीड़ित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अब विदेश से आने वाले हर किसी व्यक्ति की जांच की जाएगी, पहले सिर्फ 12 देशों को लेकर ये एडवाइजरी जारी थ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है और अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की। हर्षवर्धन ने कहा कि अगर ईरान सरकार सहायता करने को तैयार होती है तो वहां भी एक जांच केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से स्क्रीनिंग के बाद ईरान से भारत के नागरिकों को वापस लाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामलों में से एक व्यक्ति दिल्ली से और उसके छह रिश्तेदार आगरा से, एक तेलंगना से जबकि 16 इटली के नागरिक और उनका भारतीय चालक शामिल हैं। इसके अलावा, तीन पुराने मामले केरल के हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

मीटिंग में सभी अस्पतालों के डॉक्टर
हाईलेवल मीटिंग में अस्पताओं के डॉक्टरों के साथ-साथ निगमों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  हाईलेवल बैठक में इस वायरस के खतरों से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एम्स, लेडी हार्डिंग आरएमएल तथा सफदरजंग अस्पताल के निदेशकों को बुलाया गया। इसके अलावा सीपीडब्लूडी के महानिदेशक, तीनों नगर निगमों के आयुक्तों, एमडीएमसी के चेयरमैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने पेरेंट्स को एडवाइजरी
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने छात्रों के पेरेंट्स को परामर्श भेजकर सुझाव दिया है कि बच्चों को सर्दी जुकाम की थोड़ी-सी भी शिकायत होने पर उन्हें स्कूल न भेजें। परामर्श में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों में छुट्टी भी की जा सकती है। सूचना जारी करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जरा सा भी सर्दी जुकाम या खांसी की शिकायत होने पर स्कूल न भेजें। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्कूल के कर्मचारी बच्चों को हर आधे घंटे पर हाथ धुलवाएं। कृपया आप खुद भी यही करें अपने घरेलू सहायकों को करने को कहें और घर में बच्चों से भी करवाएं।” स्कूलों में बच्चों को कोरोना वायरस के लक्षणों की जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button