ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
हरियाणा

Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

रोहतक: रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर सोमवार शाम 6:55 बजे आईजी ऑफिस से करीब 150 मीटर दूर बाइक सवार दो शूटरों ने बदमाश दिनेश उर्फ गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश अस्पताल के पास दुकान से सामान लेने आया था, तभी हमलावरों ने 30 से 35 राउंड फायर किए। मृतक दिनेश सोनीपत के निजामपुर गांव का रहने वाला और गैंगस्टर सन्त्री रिटौली का रिश्तेदार था। मृतक के खिलाफ भी केस दर्ज हैं। हत्या का शक हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग पर जताया जा रहा है।

रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर सोमवार शाम 6:55 बजे आईजी ऑफिस से करीब 150 मीटर दूर बाइक सवार दो शूटरों ने बदमाश दिनेश उर्फ गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश अस्पताल के पास दुकान से सामान लेने आया था, तभी हमलावरों ने 30 से 35 राउंड फायर किए। pic.twitter.com/UsU63WsPze

— Punjab Kesari Haryana (@HaryanaKesari) February 17, 2026

हमलावरों ने बाइक सड़क के दूसरी तरफ खड़ी की थी। वे पैदल सड़क पार कर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रोहतक के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि वारदात गैंगवार का परिणाम है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं। इसस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

गोलियां चलाने वालों का ताल्लुक हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। शुरुआती जांच में सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दिनेश अपने साथी संग पैदल कोल्ड ड्रिंक पीते हुए चल रहा था। तभी काले व हरे रंग की हुडी पहने दो बदमाश पीछे से आए और दिनेश पर गोली बरसानी शुरू कर दी।

मृतक दिनेश उर्फ गोगा के शरीर पर करीब 20 गोलियों के निशान तो सीधे तौर पर दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने महज 10 सेकंड में 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस को 15 से 20 कारतूसों के खोखे मिले हैं। दिनेश उर्फ गोगा को 25 से अधिक गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपित भाग गए। क्राइम ब्रांच-1, 2 और एसटीएफ की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। डीएसपी मुख्यालय रवि खंडिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button