ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: 2024 में कम हुए अपराध, संजय राउत ने आंकड़ों पर उठाए सवाल

लूटपाट, रेप, हत्या जैसे बड़े मामलों में क्राइम रेट में ऊपर रहने वाली राजधानी दिल्ली के आपराधिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट देखी गई है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, कत्ल, लूट के अलावा रेप और छेडखानी के मामलों में भी पिछले साल के मुकाबले कमी पाई गई है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जहां 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज किए गए थे वहीं, 2024 में घटकर 504 हो गया.

राजधानी में लूट के मामले 2023 में जहां 1654 थे, तो वहीं 2024 में घटकर 1510 हो गए हैं. दिल्ली पुलिस की मानें तो यहां छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी आई है. 2023 में जहां, छेड़छाड़ के 2345 मामले दर्ज हुए थे, वहीं, 2024 में घटकर 2037 हो गये हैं. यही नहीं पुलिस आकंड़ों के मुताबिक, 2023 में रेप के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में घटकर 2076 मामले दर्ज किए गए.

पुलिस के क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक साल की अथक मेहनत के साथ काम किया गया. इसमें कुछ बदलाव भी किए गए, जिसमें नई तकनीकी उपकरणों और पारंपरिक खुफिया प्लानिंग को शामिल किया गया. तकनीकी निगरानी, सीडीआर और आईपीडीआर विश्लेषण, और सूचना नेटवर्क का उपयोग करके, इससे जुड़ी सभी टीमों ने उन अपराधियों का पता लगाया और उन्हें पकड़ लिया जो सालों से गिरफ्तारी से बचे हुए थे.

Related Articles

Back to top button