ब्रेकिंग
एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार...
महाराष्ट्र

सोलापुर में वंदे भारत के बाद अब मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस… पत्थरबाजों ने बनाया निशाना, यात्रियों में दहशत

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बार ट्रेन फिर ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. महज 10 दिन में ये दूसरी बार है, जब ट्रेन को निशाना बनाया गया है. सोलापुर मंडल में ट्रेन पर दूसरी बार पथराव किया गया. इस बार मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस पर पारेवाडी और वाशिंबे के बीच ये हादसा हुआ. हमलावर कौन थे, अभी उनके बारे में पता नहीं चल पाया है. हालांकि इस पथराव में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है.

ट्रेन पर पत्थरबाजी में दिव्यांग डिब्बे में बैठे एक यात्री को मामूली चोटें आईं, जिसके तुरंत बाद उनका इलाज किया गया. घायल व्यक्ति की पहचान अनिकेत लहमुने के रूप में हुई है और वह पुणे से कुर्दुवाडी जा रहे थे. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पथराव से ट्रेन की खिड़कियां टूट गईं. हादसे के बाद वहां का वीडियो भी सामने आया.

10 दिन में दूसरी बार ट्रेन पर पथराव

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि खिड़कियों के कांच का चूरा हो गया है. 10 दिन में दूसरी बार इस तरह की घटना की वजह से यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया. लोग यात्रा करने से डर रहे हैं कि कहीं फिर से पथराव न हो जाए. इस मामले में सोलापुर लोहमार्ग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

पहले वंदे भारत को बनाया था निशाना

कुछ दिन पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी. जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची, तभी अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे. ट्रेन के सी-11 कोच को निशाना बनाया गया था. वहीं अब मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया है. अलग-अलग जगहों से ट्रेनों पर पथराव की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं और सबसे ज्यादा हमलावर वंदे भारत ट्रेन को अपना निशाना बनाते हैं.

Related Articles

Back to top button