ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

शेखपुर हुआ अवधपुरी, मोहम्मदपुर अब मोहनपुर…CM मोहन यादव ने बदला 11 गांवों का नाम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की. सीएम यादव ने कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की लाडली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किए गए. इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 26 लाख महिला लाभार्थियों को पैसे ट्रांसफर किए गए. मुख्यमंत्री ने 10.11 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

11 गांवों के नाम बदलने का ऐलान

दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि निपनिया हिसामुद्दीन को निपनिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवड़िया को रामपुर पवड़िया, खजूरी अल्लाहादाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रिछरी मुरादाबाद को रिछरी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलौंदा) को रामपुर, अनछोड़ को उंचावद, घट्टी मुख्तियारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी कहा जाएगा.

Related Articles

Back to top button